1300 घरों के लिए केसरी निशान साहिब भी वितरित किये

श्रीगंगानगर | न्यूज डेस्क | 14 अप्रैल। वैशाखी पर्व के अवसर पर पदमपुर रोड स्थित गुरुद्वारा धन धन बाबा दीप सिंह जी शहीद में रविवार को भी सुबह से संगत पहुंचनी शुरू हो गई। वैशाखी पर्व के अवसर पर आज सुबह श्री अखंड साहिब जी का पाठ हुआ। इस अवसर पर रागी दलीप सिंह जी धुरी ने शबद गायन ‘ होए जनम सुहेला, गुरू संगति कीनी खालसा, मनसुख दुहेला’ “वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला” से संगत को निहाल किया। तत्पश्चात चोपेहरा समागम 12 बजे शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। इस दौरान गुरू का अटूट लंगर चलता रहा। इस अवसर पर ग्लोबल सिख संस्था की और से 250 से अधिक बच्चों और युवाओं को दस्तार पहनाई। संस्था की तरफ से दस्तार का महत्व भी बताया गया।


गुरूद्वारा के मुख्य सेवादार तेजेंदर पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि इस अवसर पर सुरेंद्रा फिजियोथेरेपी सेंटर की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसके आलावा 1300 निशान साहिब भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि वैशाखी के अवसर पर दो दिन से लगातार गुरूघर में संगत की भारी भीड़ रही। वाहेगुरू के जाप निरंतर होते रहे। श्री टिम्मा ने बताया कि गुरुद्वारा के प्रधान हरप्रीत सिंह भाटिया व सतनाम सिंह लाडा की देखरेख़ में सेवादारों ने लंगर वितरण की सेवा में योगदान दिया। इसके अलावा कुलविन्दर सिंह राजू, गुरपिंदर सिंह बैंस, नवप्रीत सिंह सोढी, गुरलाल सिंह बराड़, मनिंदर सिंह, मनमोहन सिंह मनी, करण वीर, जशनदीप सिंह, सुचेत , महीप, पारस, गुरसेहज काहलो, संतोख सिंह सहित अन्य सेवादारों ने सेवा कार्यों में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *