भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विजय बघेल और राजेंद्र साहू ने किया नामांकन

दुर्ग | सोनम कौर | लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो गई है। जिसके तहत आज दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान विजय बघेल के विजय के रथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय भी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। जहां उन्होंने प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटो को जीतकर भाजपा की प्रचंड जीत दर्ज किए जाने की बात कही।दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओँ का उत्साह देखते ही बन रहा था। नामांकन दाखिल से पूर्व मानस भवन में एक आमसभा का भी आयोजन किया। जिसमे सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम, लोकसभा के उम्मीदवार विजय बघेल संगठन के कई बड़े नेता सहित मंच पर उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी 9 विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुऐ कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगने का काम किया है। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुलने देना है।सभा के पश्चात नामांकन रैली भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ कलेक्ट्रेट तक पंहुचे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पांच लोगों के साथ भीतर जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस के गढ़ को पूर्व सांसद ताराचंद साहू ने ढहाया था। शक्ति प्रदर्शन मतदान के दिन दिखेगा। आज जोश खरोश से नामांकन दाखिल किया है। साहू समाज का रुझान भाजपा के साथ हैदुर्ग में कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ रविंद्र चौबे भी मौजूद रहे। नामांकन से पूर्व गंजमंडी में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर है हमला बोला है। भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप अभी भी धड़ल्ले से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश भर में चल रहा है।लेकिन गृहमंत्री अमित शाह इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार है। डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी महादेव सट्टा चल रहा है ।अब अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने कितना चंदा लिया है।इसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस के प्रत्याशी ने कहा कि दुर्ग की जनता उनके साथ है और सभी समाज, सभी वर्ग के लोगों का भरपूर आशिर्वाद उन्हे प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *