लोक सभा प्रत्याशी विजय बघेल ने किया नामांकन : भाजपा का शक्ति प्रदर्शन , जीत का दावा

दुर्ग | सोनम कौर | छग में लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो गई है। जिसके तहत आज दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान विजय बघेल के विजय के रथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय भी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। जहां उन्होंने प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटो को जीतकर भाजपा की प्रचंड जीत दर्ज किए जाने की बात कही।

दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओँ का उत्साह देखते ही बन रहा था। नामांकन दाखिल से पूर्व मानस भवन में एक आमसभा का भी आयोजन किया। जिसमे सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम, लोकसभा के उम्मीदवार विजय बघेल संगठन के कई बड़े नेता सहित मंच पर उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी 9 विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुऐ कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगने का काम किया है। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुलने देना है।

सभा के पश्चात नामांकन रैली भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ कलेक्ट्रेट तक पंहुचे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पांच लोगों के साथ भीतर जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस के गढ़ को पूर्व सांसद ताराचंद साहू ने ढहाया था। शक्ति प्रदर्शन मतदान के दिन दिखेगा। आज जोश खरोश से नामांकन दाखिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *