जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 332478 क्विंटल गेंहू की खरीद

रीवा | न्यूज डेस्क | जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में एक मई तक 6052 किसानों से 332478 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 79 करोड़ 79 लाख 49 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित गेंहू का भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 236741 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है।

अब तक किसानों के बैंक खाते में 11 करोड़ 69 लाख 61 हजार 972 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 10980 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। जिले में सहकारी समितियों के मध्याम से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अधिकतर खरीदी केन्द्र गोदाम स्तर पर बनाये गये हैं। गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 20 मई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *