केशकाल | नेशनल लोक अदालत में हुआ 16 प्रकरणों का त्वरित निराकरण

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- कोंडागांव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आम जनता को शीघ्र एवं सस्ता न्याय सुलभ करवाने तथा लंबित विवादों को आपसी समझौते के द्वारा सुलझाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय केशकाल में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजली सिंह के समक्ष बैंक सम्बंधित 70 प्रकरण आए। जिसमें 5 प्रकरणों का निराकरण हुआ। चेक बाउंस 7 प्रकरण आये जिसमें, 2 प्रकरणो का निराकरण हुआ। आपराधिक 20 प्रकरण आये जिसमें 5 प्रकरणों निराकरण हुआ। समरी 4 प्रकरण आये थे और चारों प्रकरण का निराकरण हुआ। इस प्रकार से लोक अदालत में कुल 16 प्रकरणों का तत्काल निराकरण हुआ। शेष मामलों के लिए मजिस्ट्रेट अंजली सिंह के द्वारा अगली तारीख दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आम जनता को सहज एवं सुगम न्याय दिलवाने के उद्देश्य से 9 मार्च को समूचे प्रदेश के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में केशकाल के व्यवहार न्यायालय में भी लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें लंबित प्रकरणों का निराकरण एक ही दिन मे किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *