इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर की अध्यक्षा ममता राणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

जगदलपुर | न्यूज डेस्क | इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर की अध्यक्षा ममता सिंह राणा के नेतृत्व में शनिवार को होटल अविनाश इंटरनेशनल मे क्लब के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात कर भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन हेतु ज्ञापन सौपा। मुख्यमंत्री से मिलकर इनर व्हील क्लब के भवन के लिए शासकीय भूमि आवंटित करने की मांग की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्लब के सदस्यों को जमीन आवंटन हेतु जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ज्ञापन में कहा गया है की इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर एक सामाजिक संस्था है। समाज में जागरूकता सहितजनहित के कार्यों का कुशल संचालन हमारी संस्था द्वारा किया जाता है।

बस्तर क्षेत्र में लंबे समय से हमारी संस्था सतत कार्यरत है।क्लब द्वारा सामाजिक, धार्मिक परंपरावादी आदर्शो व अन्य प्रकार के सामाजिक गतिविधिया अपने स्तर पर आयोजित करते चले आ रहे हैं। इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर के भवन निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है। ज्ञापन मे भूमि आवंटन हेतु यथायोग सहयोग करने की बात कही गई है। क्लब की अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा इनर व्हील क्लब समाज के जरूरतमंद तबके की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। जरूरतमंद और होनहार बच्चों को धन की अभाव में शिक्षा से वंचित न रहना पड़े इसलिए समय-समय पर आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है।

क्लब के माध्यम हमने तीतिरगांव स्कूल को भी गोद लिया है। कुछ दिन पहले हमने ब्लड डोनेशन, मतदान जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों को ट्राईसाईकिल प्रदान करना, स्वच्छता को लेकर अभियान चलाना, वृक्षारोपण, देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाना जैसे अनेकों कार्य क्लब द्वारा किया जाता है। इनरव्हील क्लब की भवन निर्माण हेतु भूमि की नितांत आवश्यकता है जिससे क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों को और प्रगति प्रदान किया जा सके। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से ज्योति चिखलीकर, सचिव डॉक्टर सरिता थॉमस, डॉ श्रृंखला जैन, अलका गुप्ता, दीपिका सोनी, सारिका चिंलचोलकर,लाइबा चामड़ीआ, प्रियंका गुप्ता, नूतन जैन, सोनू कागोत सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *