चाय पे चर्चा में भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक विजय का लिया संकल्प

जगदलपुर | न्यूज डेस्क | फिर इस बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार की लक्ष्य प्राप्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी का जन सम्पर्क लगातार जारी है। इसी कड़ी में पार्टी द्वारा प्रत्येक शक्ति केन्द्र स्तर पर ” चाय पे चर्चा अभियान ” के अंतर्गत आज यह कार्यक्रम गुरू गोविन्द सिंह शक्ति केन्द्र मे सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा संभागीय सह प्रभारी निरंजन सिन्हा एवं पूर्व अध्यक्ष भाजपा जगदलपुर राजेन्द्र बाजपेयी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अभियान के अंतर्गत गुरू गोविन्द सिंह शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए निरंजन सिन्हा ने कहा की हम सब आज यहाँ फिर इस बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ साथ अपने बूथ में 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को ऐतिहासिक विजय दिलाने दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने आप सब हर एक मतदाता जो कि मोदी सरकार में किसी न किसी योजना का लाभार्थी है उनसे सम्पर्क करें। उन्हें फिर इस बार मोदी सरकार बनाने पहले से अधिक सहयोग देने निवेदन करें। इस बार हमारा मतदाता ही मोदी सरकार बनाने आतुर दिख रहा है।

बूथ समिति के सदस्यों एवं लाभार्थियों से चर्चा करते हुए राजेन्द्र बाजपेयी ने कहा की मोदी जी ने आप सभी को अपनी राम राम कहने के लिए हमें आप के पास भेजा है आप सभी मोदी जी का अभिवादन स्वीकार करें। आप को यदि यह लगता है की मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने जा रहा है तो मोदी जी को अपना भरपूर सहयोग दीजिए। आप को लगता है कि स्वच्छता ही सेवा के साथ महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भर एवं शक्तिशाली भारत, विकसित भारत का हमारा संकल्प मोदी जी ही पूरा कर सकते है तो इस बार भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को अपने अपने बूथ में 370 मतों की वृद्धि के साथ विजयी बनावें। जो केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ फिर लेना है तो फिर इस बार मोदी सरकार बनाना ही होगा ।

सबका साथ सबका विकास, सब का विश्वास सब का प्रयास वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर हम अपने संकल्प को सिद्ध करने में निश्चित रूप से सफल रहेंगे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने किया। बैठक मे बबलू दुबे, ममता राणा, संयोजक सुधा मिश्रा, सहसंयोजक लक्ष्मी कश्यप, गीता नाग, सुरेश कश्यप,जितेन्द्र मिश्रा, श्याम सुंदर बघेल,दिलीप मित्रा, चन्दन सिन्हा,संजय चंद्राकर, कौशल्या साहू ,डाकेश्वरी पांडे, निलेश्वरी भागवत कर,गायत्री कश्यप, दया मनी बघेल, माधवी मण्डल, मलिनी, शैल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *