जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 5856.65 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद

रीवा | न्यूज डेस्क | 23 अप्रैल 2024. जिले में निर्धारित 107 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 23 अप्रैल तक 940 किसानों से 5856.65 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गयी है। इसके विरूद्ध किसानों को अब तक 1405.52 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 3008 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं।

अब तक 2368.9 मीट्रिक टन उपार्जित गेंहू का परिवहन किया गया है। खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *